HEADLINES


More

डेयरी से की गई थी गायें चोरी, एक आरोपित गिरफ्तार, 40,000/- रुपये, 2 गाय व 1 बछड़ा बरामद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 26 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा पशु चोरी की वारदातों में शामिल आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सराय ख्वाजा बाईपास रोड स्थित डेयरी से गाय चोरी करने


के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मदनपुर खादर, नई दिल्ली निवासी यशविंदर ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में बताया कि वह गायों की डेयरी चलाता है तथा उसकी एक डेयरी शराब ठेका बाईपास सराय फरीदाबाद के पीछे स्थित है, जहां लगभग 30-35 गायें बंधी हुई थीं। 20 अप्रैल 2026 की शाम को वह गायों को डेयरी पर बांध कर रात्रि में डेरी की देखरेख करने के बाद वह अपने निवास स्थान चला गया। अगली सुबह डेरी पर पहुंचने पर गिनती करने पर पता चला कि तीन दूध देने वाली गायें बच्चों सहित तथा एक अन्य बिना दूध वाली गाय समेत कुल 7 गायें गायब मिलीं, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस संबंध में थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपित ललित निवासी गांव सेहडावक (सिडाक), जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार कर 40,000/- रुपये नकद व 2 गाय व 1 बछड़ा बरामद किये गये हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उसने रात के समय बाईपास रोड स्थित डेयरी से 4 गाय व 3 बछड़ों को खोलकर अपने गांव ले गया था। इसके बाद उसने 2 गाय व 2 बछड़ों को 45,000/- रुपये में बेच दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 2 गाय, 1 बछड़ा व 40,000/- रुपये बरामद किए हैं।

No comments :

Leave a Reply