//# Adsense Code Here #//
सेक्टर 9-10 की डिवाइडिंग रोड पर जमा होने वाले वर्षा के पानी को निकालने के लिए पिछले 5 महीने से पाइप लाईन डालने का कार्य चल रहा है। अब पानी जाने के लिए बनाए गए जंक्शन हाल पर ढक्कन लगा दिए गए हैं जबकि निर्माण कार्य के चलते उ
समें जमा हो गई मिट्टी व कूड़ा करकट को निकाला नहीं गया है। लोगों को कहना है की वर्षा होने पर सड़क पर जमा पानी आगे ठीक से जाएगा नहीं और पाइप लाइन भी जाम हो जाएगी। क्षेत्र निवासी कैलाश शर्मा ने कहा है कि जो ढक्कन लगाए गए हैं वह भी घटिया क्वालिटी के हैं कई ढक्कन तो टूट गए हैं।
उन्होंने इस विषय की जानकारी पार्षद मुकेश अग्रवाल को कई बार दी है और निरीक्षण करके सही समाधान कराने की मांग की है लेकिन जनहित के इस मुद्दे पर कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई है। लोंगो ने इस क्षेत्र के विधायक व कैबेनिट मंत्री विधायक विपुल गोयल से उचित समाधान की मांग की है।

No comments :