//# Adsense Code Here #//
बल्लभगढ़ स्थित अंबेडकर चौक पर विनीत ट्रेडिंग कंपनी नाम की दुकान में देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि यह आग रात करीब 2 बजे दुकान के अंदर हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार दुकान के अंदर मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज, कूलर, पंखे, एसी, स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था। आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 60 से 70 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया समय रहते आग बुझा दी गई। जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से बच गई।

No comments :