HEADLINES


More

फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप पर इंटीरियर डिजाइनर ने होटल के कमरे में किया सुसाइड

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 6 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप करने के बाद इंटीरियर डिजाइनर ने होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। युवक मंगलवार की रात अपनी गलफ्रेंड के साथ यहां रुका था। मगर, झगड़ा होने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड देर रात ही चली गई थी।

बुधवार सुबह जब काफी देर तक युवक के रूम का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने पुलिस बुला ली। इसके बाद मास्टर की से दरवाजा खोला गया तो युवक चुन्नी से फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस के मुताबिक, यह चुन्नी उसकी गर्लफ्रेंड की ही थी।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय नजीर निवासी, गांव टीकवाली, फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक नजीर और उसकी गलफ्रेंड दोनों ही पहले से शादीशुदा है। दोनों के तीन-तीन बच्चे भी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव चल रहा था।




No comments :

Leave a Reply