HEADLINES


More

ग्राहक बनकर ज्वैलरी शॉप पर की चोरी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 6 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद  : फरीदाबाद से चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। ओल्ड फरीदाबाद बाजार में एक ज्वैलरी शॉप पर बेहद शातिर तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मामला ओल्ड फरीदाबाद बाजार का है, जहां योगेश ज्वेलर्स नाम की दुकान पर दो दिन पहले शाम करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति ग्राहक


बनकर पहुंचा। उसने पहले दुकानदार से सोने का ‘ओम’ दिखाने को कहा। दुकानदार ने जैसे ही उसे सोने का ओम दिखाया, आरोपी ने बहाने से चांदी की पायल दिखाने की मांग कर दी। इसी दौरान दुकानदार सोने का ओम दराज में रखकर पायल निकालने के लिए खड़ा हुआ।

मौका पाते ही आरोपी ने चुपचाप दराज खोली और सोने का ‘ओम’ निकालकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज अब सामने आई है। सोने के ओम की क़ीमत करीब 10 हज़ार बताई जा रही है। वहीं दुकान मालिक योगेश सिंघल ने बताया कि आरोपी बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है।

No comments :

Leave a Reply