HEADLINES


More

मनोहर लाल खट्‌टर ने फिर दी हुड्‌डा को संन्यास की सलाह

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 17 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 करनाल सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने एक बार फिर पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को संन्यास लेने की सलाह दी है। 3 दिन में यह दूसरा मौका है जब खट्टर ने हुड्डा को लेकर यह बात कही है। खट्टर ने रविवार को करनाल में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए खट्टर ने कहा-भूपेंद्र हुड्डा जिस उम्र में आज हैं, उस उम्र में पहुंचकर मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा, क्योंकि हुड्डा उम्र में मेरे से बड़े हैं। उल्लेखनीय है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 78 साल के हैं, जबकि खट्टर 72 साल के हैं।

इस बार केंद्रीय मंत्री का काफिला भी चर्चा का विषय बना। आमतौर पर 6 से 7 गाड़ियों के साथ चलने वाले खट्टर के काफिले में सिर्फ 3 गाड़ियां रहीं। उन्होंने करनाल मेयर रेणु बाला गुप्ता के घर जाकर उनकी जेठानी ऊषा के निधन पर शोक जताया। बाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल हुए।


No comments :

Leave a Reply