HEADLINES


More

राजकुमार भाटी व अन्य दोषियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करके एफआईआर दर्ज कराई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 17 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 सनातन समाज फाउंडेशन और सर्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से आज थाना शहर बल्लभगढ पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी व अन्य दोषियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करके एफआईआर दर्ज कराई। इस मौके पर सनातन आर्मी प्रमुख दीपक गौड ने कहा कि राजकुमार भाटी ने सोसियल मीडिया पर न


सिर्फ ब्राह्मणों को अपमानित करने के लिए षड्यंत्र के तहत जानबूझकर अभद्र टिप्पणी करके समाज को अपमानित किया है, बल्कि अब जाट व गूर्जर समाज की महिलाओ के वारे में अस्लीलता पूर्वक बयान देकर "जिस थाली में खाया उसी में छेद करने वाली कहावत भी सिद्ध कर दी है। ऐसे मानसिक रोगी को बाहर खुला छोड़कर समाज की एकता और अखण्डता को भारी खतरा है। दसरी तरफ ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की है उससे पूरा समाज आहत है, और ऐसे समाज के दुश्मन, विषाणु और राजनीति के कचरे को जेल की सलाखो के पीछे होना चाहिए। ऐसे मानसिक रोगी सनातन धर्म को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, और आए दिन नए-नए प्रपंच रच रहे हैं। इस मोके पर एडवोकेट अवधेश शर्मा ने कहा कि भाटी ने सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण जाति को टारगेट किया है। जिसका एक वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके कारण सभी ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और हम समाज में अपमानित महसूस कर रहे हैं। कुछ लोगो ने भाटी की अमर्यादित टिप्पणी का समर्थन करते हुए सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज का मखौल भी बनाया गया है और उसके पश्चात सभी ठहाके मार-मारकर हंस रहे हैं जो कि इनकी नीचता का साक्ष्य है उपरोक्त लोगो द्वारा जानबूझकर ब्राह्मण वर्ग की भावनाओं का अपमान कर दंगा भड़काने की कोशिश की है।

इस मौके पर ब्राह्मण सभा बल्लभगढ के अध्यक्ष ब्रिजमोहन वशिष्ठ ने कहा कि उक्त टिप्पणी से जातियों के बीच दुश्मनी, नफरत व हिंसा की आशंका है तथा उक्त लोगो द्वारा जाति के आधार पर वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की जा रही है। भाटी सहित उक्त सभी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाना न्यायाहित एवं सामाजिक शांति हित में अति आवश्यक है,  इन पर एनएसऐ एक्ट के तहत कार्यवाही की जाए।  इस मौके पर दीपक गौड  के साथ राजेश गर्ग, अरविन्द तिवारी, एडवोकेट अवधेश शर्मा, ब्रिजमोहन वशिष्ठ, अनुज शर्मा, प्रताप शर्मा, देवराज शर्मा, हेमराज शर्मा व अनुज हिंदू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply