HEADLINES


More

सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में फरीदाबाद के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, पुलिस उपायुक्त यातायात ने किया सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 06 मई 2026 को आयोजित 8वीं हरियाणा राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-2026 में फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया। हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 43 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल रहे।



प्रतियोगिता में प्रथम स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आहान (कुंदन ग्लोबल), निहाल (एमईसी कॉन्वेंट) एवं रिधान (एमवीएन सेक्टर-88) ने विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्तरों पर प्रतिभागियों मयंक, दक्ष, कनिष्का, अयान यादव, दीपिका, कृतार्थ चोपड़ा, ध्रुव कुमार, ध्रुव एवं नेहा ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

उक्त प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे विद्यार्थियों को दिनांक 12 मई 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात कार्यालय, फरीदाबाद में सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात फरीदाबाद श्री जयबीर सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

पुलिस उपायुक्त यातायात श्री जयबीर सिंह ने कहा कि बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आज के जागरूक बच्चे ही कल के जिम्मेदार और सुरक्षित चालक बनेंगे। सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान रोड सेफ्टी सेल प्रभारी निरीक्षक राजेश भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई विद्यालय, महाविद्यालय अथवा संस्था अपने परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाना चाहती है तो वह फरीदाबाद यातायात पुलिस कार्यालय अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर सकती है।

No comments :

Leave a Reply