HEADLINES


More

लड़ाई-झगड़े के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद– पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रवीन निवासी इंद्रा कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना सेक्टर-8 में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 1/2 मई की रात उसका छोटा भाई अपने फ्लैट ग्रीन फील्ड की तरफ जा रहा था। रास्ते में कुछ लड़कों ने उ


से रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने बोतल से उसके ऊपर हमला किया तथा अन्य दो ने पत्थर से उसके सिर पर वार किया। शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए सागर व दुष्यंत निवासी शाहपुर कलां, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।  घटनाक्रम में एक नाबालिग को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुछ समय पहले सागर का पिडित के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी की रंजिश रखते हुए सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सागर ने बोतल से तथा दुष्यंत ने पत्थर से हमला किया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, वहीं नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply