HEADLINES


More

अपराध शाखा NIT टीम ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा NIT की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित की पहचान दामोदर वासी गाव टोंडरस सकुरगंज बांगर जिला मथुरा हाल गाव भाखरी फरीदाबाद  के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार नीरज निवासी सेक्टर-21D, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 मई को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना सूरजकुँड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने 12 मई को आरोपित दामोदर को लैजरवैली पार्क के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिसने पूछताछ में बताया कि बाईक में चाबी लगी हुई थी और मौका पाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply