फरीदाबाद में जज द्वारा बार एसोसिएशन के प्रधान और वकीलों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर वकील तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने काम को पुरी तरह से ठप रखा। वकीलों ने कहा कि जब कर जज के द्वारा माफी नही मांगी जाती और अपने आदेश वापस नहीं लिए जाते है उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
वकील जोगिन्द्र नरवत ने बताया कि बार के प्रधान राजेश बैंसला के साथ रमेश और सुनील नामक वकील जज की कोर्ट में किसी मामले को लेकर गए थे। जहां पर वकील मामले में तारीख न देने की मांग कर रहे थे। लेकिन जज के द्वारा 2 महीने बाद की तारीख लगा दी गई। जज के द्वारा प्रधान और वकीलों के साथ गलत व्यवहार करते हुए खिलाफ में कार्रवाई करनेके आदेश जारी किए गए।
बार प्रधान राजेन्द्र बैंसला ने कहा कि जज का रवैया वकीलों के खिलाफ शुरू से ही खराब रहा है। अपनी कोर्ट के अंदर वकीलों को धमकाना, वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करना उनकी आदत है। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के सभी वकील एक जुट हैं और जल्दी ही फरीदाबाद के न्यायाधीश के खिलाफ इंस्पेक्टिंग जज से शिकायत करेंगे।
इस मौके पर पूर्व प्रधान जोगिंद्र नरवत, सतबीर शर्मा, सत्येंद्र अधाना,वीर एमपी नागर, बिल्लू धनकड़, ओपी यादव, देवेन्द्र त्यागी, धीरज आढाना, जग्गी आढाना, धर्मेन्द्र, आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।

No comments :