//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद –
लक्ष्मण निवासी सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के नजदीक पंचर की दुकान है। 3-4 दिन पहले नरेन्द्र उर्फ छोटू उसकी दुकान पर आया और उससे पैसे मांगे, जिस पर उसने उसे 50 रुपये दे दिये। अगले दिन नरेन्द्र अपने साथी नितिन उर्फ साटा, सूरज व एक अन्य के साथ वहां आया था, शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो इस बात से नाराज होकर वहां से चले गए। कुछ समय बाद दोबारा दुकान पर आये और उसको जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गये। रास्ते में उसके साथ मारपीट की तथा कैली बाईपास के पास गाड़ी रोककर उसे नीचे उतारकर लाठी-डंडों से पीटा और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ की टीम ने 7 मई को एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जतिन उर्फ शेरा वासी गांव जाजरु, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अपहरण और मारपीट की घटना में शामिल था और वारदात के बाद से ही गिरफ्तारी से छुप रहा था। जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
माननीय अदालत से आरोपित के जेल भेजने के आदेश हुये हैं। जिसके तीन साथी नरेन्द्र उर्फ छोटू, नितिन उर्फ साटा व सूरजपाल सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments :