//# Adsense Code Here #//
सनातन समाज फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गौड़ एवं समस्त ब्राह्मण समाज के लोगो ने आज थाना- सेंट्रल, सेक्टर 12, फरीदाबाद पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी व अन्य दोषियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करके एफआईआर दर्ज कराई।
राजकुमार भाटी ने सोसियल मीडिया पर ब्राह्मणों को अपमानित करने के लिए षड्यंत्र के तहत जानबूझकर अभद्र टिप्पणी करके समाज को अपमानित किया है। इस मौके पर सनातन आर्मी प्रमुख दीपक गौड ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने जवाहर भवन दिल्ली में जो ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की है उससे पूरा समाज आहत है, और ऐसे समाज के दुश्मन, विषाणु और राजनीति के कचरे को जेल की सलाखो के पीछे होना चाहिए। ये लोग सनातन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, और आए दिन नए-नए प्रपंच रच रहे हैं। इस मोके पर एडवोकेट अवधेश शर्मा ने कहा कि भाटी ने “जाति और सांप्रदायिकता के विषाणु की पुस्तक लोकार्पण के समय सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण जाति को टारगेट करते हुए अन्य दोषिगणों के साथ हम मशवरा व साज बाज होकर यह कहा कि “ब्राह्मण भला न वैश्या इसमें भला न कोई, और कोई - कोई वैश्या तो भली, ब्राह्मण भला न कोई” उक्त भाषा का वीडियो से लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके कारण सभी ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और हम समाज में अपमानित महसूस कर रहे हैं। राजकुमार भाटी की अमर्यादित टिप्पणी का समर्थन करते हुए सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज का मखौल बनाया गया है और उसके पश्चात सभी ठहाके मार-मारकर हंस रहे हैं जो कि इनकी नीचता का साक्ष्य है उपरोक्त लोगो द्वारा जानबूझकर ब्राह्मण वर्ग की भावनाओं का अपमान कर दंगा भडकाने की कोशिश की है।
इस मौके पर ब्राह्मण सभा बल्लभगढ के अध्यक्ष ब्रिजमोहन वशिष्ठ ने कहा कि उक्त टिप्पणी से जातियों के बीच दुश्मनी, नफरत व हिंसा की आशंका है तथा उक्त लोगो द्वारा जाति के आधार पर वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की जा रही है उक्त दोषीगण आए दिन जनसभा में व सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों को अपमानित करने के लिए षड्यंत्र के तहत जानबूझकर टिप्पणियां करते रहते है जिससे हम (ब्राह्मण) समाज के लोगों की भावनायें आहत हुई है दोषीगणों के इस अनैतिक वह गैरकानूनी कृत्य से हम सभी लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं और हम सभी लोग क्षुब्ध हैं ऐसी स्थिति में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी सहित उक्त सभी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाना न्यायाहित एवं सामाजिक शांति हित में अति आवश्यक है, वायरल वीडियो (जिसमें अभद्र जाति आधारित टिप्पणी, मखौल बनाये जाने, जातिगत व वैमनस्य फैलाने, समाज को उकसाने व सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज को अपमानित किये जाने) के आधार पर रिर्पोट दर्ज करके ऐसी सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए जोकि ऐसे समाज द्रोहियों व विकृत मानसिकतावादी के लोगों के लिए नजीर बन सके ताकि भविष्य में उक्त दोषिगण व अन्य विकृत मानसिकता के लोग ऐसा करने की गलती ना करें व वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से तुरंत डिलीट करवाया जाए। इस मौके पर एडवोकेट अवधेश शर्मा, ब्रिजमोहन वशिष्ठ, अनुज शर्मा, प्रताप शर्मा, इंद्रजीत पाराशर, डाक्टर गुलशन शर्मा, नरेश कौशिक, रोहताश भारद्वाज, एडवोकेट अवधेश शर्मा, एडवोकेट मनोज शर्मा, एडवोकेट सुरेश शर्मा, एडवोकेट राजनागर, एडवोकेट सौरभ मुद्गल, एडवोकेट भीष्म नारायण मुदगल, एडवोकेट दिनेश यादव, एडवोकेट अमरदीप सिंह, एडवोकेट देवदत्त शर्मा, एडवोकेट दीपक आजाद, एडवोकेट अनिल पाराशर, एडवोकेट सुनील दीक्षित, दीपक कौशिक, डॉक्टर जीके शर्मा, इंद्रजीत पाराशर, विजय हिंदू, अनुज हिंदू, सोनू उर्फ पुनीत, मोनू आदि मौजूद रहे।


No comments :