//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 14 मई
सेक्टर 2 फरीदाबाद के निवासी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव रजिस्टर नंबर 02044 सेक्टर 2 के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि यहां पर पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पानी की कमी
के कारण यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी कब आएगा। इसकी किसी को जानकारी नहीं होती है। जब से वाटर सप्लाई का कार्य ठेके पर दिया है। तब से यह समस्या विकराल होती जा रही है। बिना मोटर चलाएं ग्राउंड फ्लोर में भी पानी नहीं आ रहा है। यहां पर 10 ट्यूबवेल हैं। इनमें से दो -तीन ख़राब रहते हैं।पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए जनवरी में अधीक्षक अभियंता से बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा था।कि रैनीवैल की पाइपलाइन से सेक्टर 2 को जोड़ दिया जाएगा।ताकि इस समस्या का समाधान हो सके। लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। इससे पहले सेक्टर 2 में बूस्टिंग स्टेशन बनाने पर सहमति बनी थी। लेकिन काम नहीं हुआ। यहां के अध्यक्ष हो राम सिंह भाटी प्रधान जगदीश चंद्र अधाना, वरिष्ठ उप प्रधान नरेश चंद्र शर्मा तथा कोषाध्यक्ष एसपी त्यागी, उप प्रधान अश्वनी गौड़ ने बताया कि गर्मी लगातार बढ़ रही है। इसकी वजह से पानी की खपत का बढ़ना स्वाभाविक है। लेकिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस समस्या को दूर नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों को स्थानीय लोगों से बातचीत करके इस समस्या का समाधान करना चाहिए। आबादी अधिक है। लेकिन पानी की आपूर्ति बढ़ती हुई आबादी के अनुपात में बहुत कम है। नलकूपों का डिस्चार्ज दिन प्रतिदिन घट हो रहा है। जनरल सेक्रेटरी ने अधिकारियों से सेक्टर 2 में बूस्टिंग स्टेशन बनाने की मांग की है। यहां पर ग्रीन बेल्ट में अतिरिक्त नलकूप लगाये जाएं।ताकि लोगों को समुचित मात्रा में पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया तो यहां का प्रतिनिधिमंडल उच्च अधिकारियों से बातचीत करेगा।

No comments :