HEADLINES


More

दिल्ली, एनीसार आर समेत हरियाणा में आने वाले दिनों में जोरदार गर्मी पड़ेगी

Posted by : pramod goyal on : Monday, 18 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 प्रदेश में सोमवार को दिन का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। रविवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम के शुष्क व साफ रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश की तरफ से पश्चिमी हवाओं

ने अपना रुख कर लिया है। इन गर्म एवं शुष्क हवाओं के असर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही प्रदेश के 15 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सिरसा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। 
आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आग उगलने वाली गर्मी पड़ने की संभावना है। दिन का तापमान 40.0 से 45.0 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जाने और रात्रि तापमान 25.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जाने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों के लिए गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

25 मई से शुरू होगा नौतपा 
25 मई से 2 जून के बीच नौतपा भी रहने वाला है। इस बार नौतपा में तापमान में उफान देखने को मिलेगा। हालांकि इस साल भी नौतपा के दौरान बीच-बीच में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि 25 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जबकि जून महीने के पहले सप्ताह में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है।

No comments :

Leave a Reply