//# Adsense Code Here #//
नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही । हड़ताल के चलते शहर में सफाई सीवर का काम पूरी तरह से बंद शहर के मुख्य बाजारों मैं कूड़े के ढेर लगे हुए हैं एवं कॉलोनी की गलियों में नालियों का पानी सड़कों पर आया बदबू और गंदगी से जनता का हुआ बुरा हाल। निगम कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम महापौर कार्यालय पर जमकर जोरदार झाड़ू प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारियों को न्याय दो और भेदभाव खत्म करो के नारे लगाए इस प्रदर्शन में हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे जो पिछले 27 दिनों से हड़ताल पर है,उन्होंने भी भागीदारी निभाई और फायर के कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने एवं शहिद भवीचंद व रणबीर को न्याय देने की मांग की नगर निगम कर्मचारी जब महापौर कार्यालय पर पहुंचे तो उनके निजी सचिव ने आकर ज्ञापन लिया और बताया कि महापौर चंडीगढ़ गई है निजी सचिव ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों का ज्ञापन महापौर को तुरंत प्रभाव से मेल कर दिया जाएगा। आज की प्रदर्शन एवं आक्रोश सभा की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत ने की तथा मंच का संचालन संघ के जिला कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह चौटाला ने किया। आज नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल को म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इंप्लाईज फेडरेशन, फरीदाबाद किसान सभा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, हुड्डा सफाई कर्मचारी यूनियन, एवं जिला सिविल हॉस्पिटल बादशाह खान तथा ई एस आई सी के सफाई कर्मचारियों के द्वारा भी समर्थन दिया गया। कर्मचारियों को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर जिला कोषाध्यक्ष जयपाल राठी व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया राज्य सचिव अनूप चंडालिया राज्य उपाध्यक्ष कमला राज्य सह सचिव वेद शर्मा व संघ के जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने भी संबोधित कियानगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की चिंता करता है इसलिए सरकार के दमन भेदभाव वायदा खिलाफी के बाद भी हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित नहीं कर रहा है शास्त्री ने कहा कि हमने सरकार से बार-बार अपील की है कि वह बातचीत कर हमारी न्याय उचित मांगों को पूरा करें लेकिन सरकार पालिका परिषद नगर निगम एवं फायर के कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपनाते हुए आंदोलन को लंबा करने एवं आंदोलनकारी को डराने धमकाने का काम कर सफाई कर्मचारियों की मांग एवं फायर कर्मचारी की मांग का समाधान नहीं करना चाहती ।
शास्त्री ने पालिका कर्मचारियों की हड़ताल को आगामी 7 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है वही हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने फायर कर्मचारी की हड़ताल को 10 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
कर्मचारियों को विभिन्न विभागों एवं हड़ताल का समर्थन करने आए विभिन विभागों के ---नेताओ व नगर निगम व फायर विभाग के--- नेताओ ने भी संबोधित किया ।
आज की हड़ताल में अन्य के अलावा जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरु चरण खांडिया, उपप्रधान सुदेश जैनवाल फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान, रमेश पहलवान किसान नेता सतपाल नरवत सेवानिवृत्त संघ के जिला प्रधान नवल सिंह, लज्जा राम हरियाणा टूरिज्म के प्रधान सुभाष देशवाल, कल्लू राम , नीरज ढकोलिया प्रधान बादशाह खान अस्पताल यूनियन सोनू हुड्डा हुड्डा कर्मचारी यूनियन तेजराम सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनन्द ढ़कोलिया, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छाबड़ा, देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन, महेश शर्मा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन प्रधान राहुल चिंडालिया, विशाल मदन देवेंद्र पहलवान बेलदार कर्मचारी यूनियन से संजय अरोड़ा, जयबीर, सुरेन्द्र चौटाला, सीवरमैन यूनियन से कोषाध्यक्ष मनोज सौदे, विशाल सौदे, प्रेमपाल राजबीर, दर्शन सोया, नरेश भगवाना, महिला नेता सुरेश देवी ललिता,कमलेश, राजवती,शकुंतला,सत्तों, बीना आदि उपस्थित रहे।

No comments :