//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 4 मई को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर 14.97 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4 मई को अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचने के मामले में विजय कुमार वासी बाड मोहल्ला, ओल्ड फरीदाबाद को 11.78 ग्राम स्मैक सहित ओल्ड सब्जी मंडी, बाई पास रोड के पास से गिरफ्तार किया है।
वहीं अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनोज उर्फ़ नेपाली वासी गांव दिवांग जिला प्युठान, नेपाल हाल गाँव पहलादपुर फरीदाबाद को 3.19 ग्राम स्मैक सहित हार्डवेयर चौक के पास से गिरफ्तार किया है।
जिनके विरुद्ध थाना संबंधित थानो में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :