//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद ( ) 2 मई । रिटायर्ड कर्मचारी संघ की फरीदाबाद इकाई ने नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल का समर्थन किया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद के प्रधान नवल सिंह की अगुवाई में जुलूस बनाकर नगर निगम मुख्यालय फरीदाबाद पर चल रहे धरने में शामिल हुए। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की टीम में मुख्य रूप से जिला सचिव लज्जाराम
, जिला प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत, राज्य उप-प्रधान श्रीमती आशा शर्मा एवं यू एम खान, ब्लॉक प्रधान शाबीर खान, लालचंद चौहान, हरवीर सिंह, एस.एन. मल्होत्रा आदि ने भाग लिया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की राज्य की उप प्रधान आशा शर्मा एवं जिला प्रधान नवल सिंह ने नगर निगम के हड़ताली साथियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ नगर निगम के साथियों के साथ कंधे से यह कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेंगे और तन, मन, धन से उनका साथ देंगे। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने फायर ब्रिगेड के साथियों की 24 दिन से चल रही हड़ताल का समर्थन किया है। फायर ब्रिगेड के दो साथियों को रणबीर व भविचंद्र को शहीद का दर्जा, एक करोड़ मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। नगर निगम के साथियों की पुरानी मांगे हैं कोर्ट के फैसले के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, न्यूनतम वेतन ₹30000 प्रतिमाह, वर्कलोड के अनुसार पद से सृजित करके नई भर्ती करना, जोखिम भत्ता देना आदि जो की जायज मांगे हैं। रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रेस के माध्यम से सरकार से आग्रह करता है कि सभी जायज मांगों का तुरंत समाधान किया जाए। ताकि आंदोलन लंबा नहीं चले और जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

No comments :