HEADLINES


More

सीटू ने ‌कई फैक्ट्रियों के गेटों पर मई ‌ दिवस का आयोजन किया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 1 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 1 मई ‌ आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने ‌ कई फैक्ट्रियों के गेटों पर   

मई ‌ दिवस का आयोजन किया। ‌ सबसे पहले स्टार वायर कंपनी के छायंसा प्लांट में सीटू के ‌ महासचिव जयभगवान जिला ‌ जिला प्रधान निरंतर पाराशर ने झंडा फहराया और  ‌ उपस्थित कर्मचारियों को ‌ मई दिवस के  ‌महत्व की ‌ जानकारी दी ‌ ‌। उन्होंने कहा कि 1886 में शिकागो के मजदूरों की कुर्बानियों की बदौलत  दुनिया के श्रमिकों को ‌ 8 घंटे काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। महासचिव ने हरियाणा सरकार पर श्रमिकों को बढ़ी हुई सैलरी देने में विलंब करने का आरोप लगाया। जबकि पहले श्रम विभाग के अधिकारी इस माह में बढ़ी हुई वेतन की  अदायगी करने की गारंटी दे रहे थे।‌ लेकिन जब अप्रैल माह का वेतन श्रमिकों के खाते में डाला गया तो बढ़ी हुई राशि नहीं दी गई। इस कार्य प्रणाली से प्रतीत होता है। कि सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। ‌ ‌ उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया कि यदि

संशोधित मजदूरी का भुगतान इस माह में नहीं किया गया तो  श्रमिकों में ‌ असंतोष पैदा होगा और मजदूर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। ।   इस तरह से ‌‌जी के एन ‌ ‌ फैक्ट्री के गेट पर झंडा फहराया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि मई दिवस ‌ ‌ श्रमिकों का सबसे बड़ा त्यौहार है। आज दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिवस को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 18 89 में हुई थी। ‌ श्रमिकों ने ‌ अनवरत  संघर्षों के बल पर ‌ काम करने के घंटे निर्धारित करवाये। 1886 से पहले इंसान की की जिंदगी मशीनों की तरह  थी। कारखाने का मालिक मजदूर से लगातार काम लेता था। ‌ आज हमारे देश में मौजूदा सरकार ‌ श्रम कानून में संशोधन करके चार श्रम संहिताएं बना चुकी है। इनको 26 नवंबर 2025 से ‌ लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। चार लेबर कोड्स ‌ मजदूरों को गुलाम बनाने का दस्तावेज है। इनमें यूनियन बनाने का अधिकार लगभग समाप्त कर दिया गया है। ‌ न्यूनतम वेतन और ‌ अन्य सामाजिक सुरक्षा की गारंटीयां लगभग समाप्त कर दी गई है। ‌ उन्होंने कहा कि ‌लेबर कोड्स ‌ कारखाने के मालिकों को अधिक अधिकार प्रदान करते हैं। जबकि श्रमिकों की सुविधाओं में कटौती का प्रावधान कर दिया गया है। आज इस फैक्ट्री के आगे सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर,‌ महासचिव नरेश सोलंकी,‌ कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, ‌ रतन सिंह, ‌ जसवीर, ‌ वीरेंद्र सिंह और अन्य लोग भी उपस्थित रहे। इसी तरह का आयोजन ‌भारत गेयर लिमिटेड ‌में भी किया गया। यहां के प्रधान रविंद्र ने ‌ झंडा फहराया। इस मौके पर महासचिव मनोज कोषाध्यक्ष प्रेम और अन्य लोगों की उपस्थिति रहे।‌सीटू की ‌एवरी ‌ इंडिया वर्कर यूनियन ने भी ‌ 25 सेक्टर स्थित कंपनी के गेट पर सीटू का झंडा फहराया। इस अवसर पर गीता डाबर, ‌ विनोद, ‌ राम तीरथ, ‌ कौशल्या वत्स, ‌ साधना अरोड़ा ‌ उपस्थित रहे। सीटू के ‌ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज बीके नगर निगम में भी ‌ मजदूर दिवस के मौके पर ‌ कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान हेमलता,‌ जिला सचिव सुधा,‌ अनीता भारद्वाज, ‌ विजय झा, ‌ वीरेंद्र पाल, ‌ शैलेंद्रसिंह, ‌ सुभाष, ‌ राम सागर, ‌ आदि उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply