HEADLINES


More

1 अप्रैल को रोशन नगर में युवक की चाकू मारकर की गई थी हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 2 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  बता दें कि 1 अप्रैल की रात को रोशन नगर में जैतपुर विस्तार दिल्ली निवासी एक 25 वर्षीय युवक मानस की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।  घटनाक्रम के संबंध में मृतक के पिता की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस चौकी नवीन नगर द्वारा कार्रवाई अमल में लाई गई। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी नवीन न

गर की टीम ने 1 मई को मुख्य आरोपित अमन(23) वासी शिवम कालोनी ईस्माइलपुर फरीदाबाद को दुर्गा बिल्डर सेक्टर-91 से गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित की रोशन नगर में रहने वाले एक युवती से जानकारी थी। उस युवती से मृतक मानस की भी जानकारी हो गई थी।  1 अप्रैल को मानस रोशन नगर में युवती से मिलने आया था। जिस बारे सूचना मिलने पर अमन, अपने दोस्तो के साथ रोशन नगर में युवती के घर पर आया। जहां पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मानस के साथ मारपीट की और उसने मानस को चाकु मार दिया। जिससे मानस की मृत्यु हो गई। 

उन्होंने बताया कि आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। घटनाक्रम के संबंध युवती की बहन सहित 6 को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments :

Leave a Reply