//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 29 मई - ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद ने आज अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के सामने सेक्टर 16 में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद महानिदेशक विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा सरकार चंडीगढ़, के नाम मंत्री महोदय के निजी सचिव को 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सोंपा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सैकड़ो कर्मचारी आज सवेरे सागर सिनेमा के सामने एकत्रित होने शुरू हो गए थे। यहां पर एक सभा हुई। इस सभा में आशा वर्कर यूनियन, आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन और स्टार वायर के श्रमिकों ने भी अपना इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस सभा की अध्यक्षता जिला उप प्रधान महेंद्र सिंह माडोतिया भ
नकपुर ने की जबकि संचालन वित्त सचिव दिनेश पाली कर रहे थे। इस अवसर पर राज्य कमेटी के उप महासचिव देवीराम, सीटू जिला प्रधान निरंतर पाराशर, कोषाध्यक्ष सुधा, स्टार वायर के नेता राजेंद्र सिंह और सह सचिव संतु विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हेमलता और सचिव सुधा ने कहा कि सरकार उनके संघर्ष की अनदेखी कर रही है। सरकार को हठधर्मिता का रास्ता छोड़कर बातचीत करके मांगों को लागू करना चाहिए। देवी राम ने बताया कि हमारी यूनियन बार-बार ज्ञापन और पत्र दे चुकी है। लेकिन वार्ता के लिए नहीं बुलाया। सरकार माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दिनांक 31 दिसंबर 2025 को जो 28 फरवरी तक लागू करना था।कि जिन सफाई कर्मियों ने 10 साल की सेवा पूरी कर ली है। उनको कोर्ट के आदेश के मुताबिक पक्का किया जाना था। लेकिन सरकार ने इस आदेश को लागू नहीं किया। मुख्यमंत्री 24 नवंबर 2024 को 26000 रुपया वेतन देने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। जो अभी तक लागू नहीं हुआ है। कर्मचारियों को सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने भी संबोधित किया ।उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए सफाई कर्मियों के वेतन में महंगाई भत्ता को जोड़ा जाना चाहिए। और विधानसभा में एक नीति बनाकर कर्मचारियों को रेगुलर किया जाना चाहिए। उन्होंने 5 और 6 गांव का एक जोन बनाकर ग्रामीण सफाई कर्मियों में से ही पढ़े-लिखे कर्मचारियों को सफाई सुपरवाइजर लगाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी की रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाए। सफाई कर्मी की मृत्यु पर उसके परिवार के सदस्य को सफाई कर्मचारी लगाया जाए। इसके लिए अनुग्रह पूर्वक अनुदान नीति भी तैयार की जाए। गांव से बाहर ब्लॉक अथवा चुनावी कार्य के लिए बुलाए जाने पर उसे दिन का किराया चाय और खाने का भत्ता भी दिया जाए। आज के प्रदर्शन को महेंद्र सिंह माढोतिया भनकपुर,राजू नरावली, मनोज हंस धीर सिंह, सविता चेची, विनोद मझावली, राजकुमार नगला जोगन, नरेश पावटा, ओम प्रकाश, मन्नू, सुनीता, सुशील चौधरी, राजेंद्र सिंह, संतु सिंह, महेश अटाली आदि ने संबोधित किया।

No comments :