HEADLINES


More

जानकार बनकर की गई थी 1,90,000 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 2 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 29 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक ऐसे ही मामले में जानकार बनकर 1,90,000 रुपये की ठगी करने पर साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक सहित 2 आरोपितों को फिरोजाबाद


व बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान आबिद(29) व मोहम्मद नईन(27) वासी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आपस में जीजा-साला है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार एस.जी.एम नगर  वासी एक महिला ने थाना साइबर NIT  में दी अपनी शिकायत में बताया कि 15 मार्च को उसके पास, उसके देवर के नाम से फोन आया जो कि रुस में काम करता है। कथित देवर ने कहा कि भाभी में आपके खाता में 6 लाख रुपये भेज रहा हूं और आपके पास बैंक से कॉल आयेगा, जिस पर उसके पास 5 मिनट बाद बैंक का कॉल आया। इसके बाद उसके देवर के नाम से फिर फोन आया और कहा कि विजा खत्म हो गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विजा बढाने के लिये 1,90,000 रु. भेज दो, जिस पर शिकायतकर्ता ने ठगो द्वारा बताए खाता में 1,90,000 रु. भेज दिये, जिस शिकायत पर थाना साइबर NIT में  मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आबिद खाताधारक है, जिसने अपना खाता अपने साले नाइन को दिया था। खाता में ठगी के 50,000 रुपये आये थे। दोनों फिरोजाबाद में चूडिंया बनाने का काम करते है, जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply