HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस के 15 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त कार्यालय में सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

Posted by : pramod goyal on : Friday, 29 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद पुलिस परिवार के लिए 29 मई 2026 का दिन भावुक एवं गौरवपूर्ण रहा। पुलिस विभाग में वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 15 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सेक्टर-21C स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में सम्मानजनक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त, नरेंद्र कुमार एवं भलाई निरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय तक ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ विभागीय सेवाएं देने उपरांत इंस्पेक्टर राज कुमार, इंस्पेक्टर श्री राम वशिष्ठ, इंस्पेक्टर विरेंद्र, इंस्पेक्टर विजय पाल, इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, इंस्पेक्टर अतर सिंह, इंस्पेक्टर ओमबीर सिंह, एसआई राधा कृष्ण, एसआई मुकेश कुमार, ईएसआई इनायत खान, ईएएसआई जयराम, ईएचसी सतीश कुमार, ईएचसी अशोक कुमार तथा ईएचसी सुभाषचंद सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके सम्मान में फरीदाबाद पुलिस द्वारा यह विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं समाज सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों का विभागीय कार्यों में योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग केवल एक नौकरी नहीं बल्कि एक परिवार है और सेवानिवृत्ति के पश्चात भी सभी कर्मचारी फरीदाबाद पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी, पुलिस विभाग सदैव उनके सहयोग एवं सहायता के लिए तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए तथा विभाग में बिताए गए वर्षों को याद करते हुए भावुक क्षण व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।


No comments :

Leave a Reply