HEADLINES


More

ओयो होटल में घुसकर मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 29 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद-  सेक्टर 37 स्थित ओयो होटल में मारपीट करने के मामले में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने वंश (24) वासी लक्कडपुर सूरजकुण्ड फरीदाबाद को दुर्गा बिल्डर इस्माईलपुर से 28 मई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 37 फरीदाबाद वासी एक महिला ने थाना सराय ख्वाजा में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका सेक्टर-37 में एक ओयो होटल है, जहां पर 19 मई को 10/15 लडके पाइप व डंडे लेकर लूटने की नियत से होटल में घुसे तथा उस पर व होटल के अन्य कर्मचारियों पर पाइप व डंडो से हमला कर दिया तथा कमरे मे रखे आई-फोन व बैग से 30,000 रुपये लूट कर फरार हो गये, जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।  

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 18 मई को आरोपित अपने अन्य 3 साथियों के साथ शिकायतकर्ता के ओयो होटल में पार्टी करने के लिये गये थे। जहां पर उनकी होटल मालिक के साथ कमरे की सफाई व स्मेल को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते 19 मई की रात को समय करीब 10 बजे वह, अपने अन्य 10/12 साथियों के साथ ओयो होटल पर आये और वहां पर मारपीट करके फरार हो गये। जिसको 6 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर उसके साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है....


No comments :

Leave a Reply