HEADLINES


More

BK अस्पताल में एडीसी का निरीक्षण:सफाई और पेयजल व्यवस्था में मिली खामियां

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 26 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर के बीके अस्पताल में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने मंगलवार को औचक निरीक्षण कर अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, जनरल वार्ड, लेबर रूम और हार्ट सेंटर सहित विभिन्न विभागों का दौरा किया। इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को लेकर कई कमियां सामने आईं।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिले के छोटे और बड़े सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की जा सके। निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


No comments :

Leave a Reply