HEADLINES


More

हांसी से BJP विधायक विनोद भयाना को लोगों ने माइक से खूब खरी-खोटी बातें सुनाईं, विधायक सिर झुकाये सुनते रहे

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 26 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हांसी से BJP विधायक विनोद भयाना को लोगों ने माइक से खूब खरी-खोटी बातें सुनाईं। ग्रामीणों ने बकायदा 12 वादे पढ़कर सुनाए। कहा-ये विधायक के झूठ हैं। इस दौरान विधायक मंच पर ही सिर झुकाये चुपचाप बैठे रहे। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

असल में, हांसी के गांव चनौत में लोग 10 दिन से धरने पर बैठे हैं। सोमवार को विधायक भी धरने पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। विधायक जैसे ही धरने के बीच बैठे, वक्ता ने माइक पर विधायक के वादे गिनाने शुरू कर गया। इसे झूठ नंबर-1, झूठ नंबर-2…कहकर गिनाया गया। ग्रामीणों ने विधायक को स्पष्ट रूप से कहा कि अगर पानी मिलेगा तो ही वे उन्हें वोट देंगे, अन्यथा पूरा गांव उनका विरोध करेगा।

मामला 68 करोड़ रुपए के भाखड़ा नहर प्रोजेक्ट को शुरू करवाने को लेकर है। जिसके विरोध में ग्रामीण धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि भाखड़ा नहर का शुद्ध पानी लाने के लिए बने प्रोजेक्ट में उनके गांव के लिए पेयजल व्यवस्था की जाए, लेकिन सरकार इसकी मंजूरी नहीं दे रही है।

हालांकि, बाद में विधायक ने कहा कि यह उनका विषय नहीं है, और वे इस बारे में सरकार से बात करेंगे।


No comments :

Leave a Reply