HEADLINES


More

चाकू की नोंक पर लूट थी सोने की चैन, एक गिरफ्तार, लूट व स्नेचिंग की 8 वारदातो का खुलासा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 3 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- 10 अप्रैल को थाना सूरजकुण्ड क्षेत्र  के अंतर्गत ग्रीनफील्ड कॉलोनी में चाकू की नोंक पर लूट करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 2 मई को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान साजिद कुरैसी(30) वासी गांव नीम, मथुरा उत्तर प्रदेश हाल जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग चाकू व मोटरसा


इकिल को बरामद कर लिया है, आरोपित से फरीदाबाद के अन्य 8 मामलों का खुलासा हुआ है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 10 अप्रैल को चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था और मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गये थे। 

उन्होंने आगे बताया कि वह जयपुर की एक सिगरेट बनाने की कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। उस पर  पहले भी गुरुग्राम व राजस्थान में लूट व स्नेचिंग के 10 मामले दर्ज हैं। वह एक साल पहले ही जयपुर के एक स्नेचिंग के मामले में जेल से बाहर आया था।

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हैं बताया कि आरोपित से फरीदाबाद की लूट व स्नेचिंग की अन्य 8 वारदातों का खुलासा हुआ है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि 10 अप्रैल को रात्रि के समय ग्रीन फील्ड कॉलोनी के गेट नंबर-16 के पास 2 मोटरसाइकिल सवारों ने चाकू के बल पर 1.5 तोले सोने की चैन की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संबंध में मेहुल चौधरी वासी ग्रीन फील्ड कॉलोनी की शिकायत पर थाना सूरजकुण्ड में मामला दर्ज किया गया था।

No comments :

Leave a Reply