//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार 4 और 5 मई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 मई से 8 मई तक मौसम में बदलाव ब
ना रहेगा, जबकि 4 और 5 मई को इसका प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 मई को राज्य के अनेक स्थानों तथा 5 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसके अलावा 3 और 6 मई को भी अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम परिवर्तन देखने को मिलेगा। 3 एवं 6 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 4 और 5 मई को कुछ जिलों में हवाओं की गति बढ़कर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

No comments :