//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 25 अप्रैल से 1 मई के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम
ने एक सप्ताह में 33 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर ₹ 32,66,118/- बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 07 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 33 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 3, सेंट्रल के 3 व NIT के 1 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 32,66,118/-₹ बरामद किये हैं। इसी प्रकार 626 शिकायतों का निस्तारण कर 6,51,699/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। साइबर थानों की टीम द्वारा यह कार्रवाई 25 अप्रैल से 01 मई के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सुमित, मानवेंद्र, राजकुमार, विकाश चौधरी, विजय पांडे, शिवम तिवारी, साहिल परिजादा, चिराग, अमित, सुमित, लक्ष्य सैनी, मनोज, अजय सिंह, सतेंद्र सिंह, शंकर लखारा, भैरूलाल धोबी, युवराज खोईवाल, हिमांशु, हरीश कुमार, मिनारूल हक, अनिल, लक्ष्मण, अनिल कुमार, मनीष, मोहम्मद जुनैद, साजिद खान, लोकेश कुमार, हरि पवन, मोहन कुमार, सोनू कटारिया, करण, आकाश व तुषार का नाम शामिल है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।
*जागरूकता ही साइबर ठगों पर प्रहार करने का एक प्रभावी हथियार है*

No comments :