फरीदाबाद के सेक्टर 17 के पुल पर एक डेंटल सर्जन ने आगरा नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने से पहले उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। पत्नी ने डॉक्टर को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे धक्का देकर वो नहर में कूद गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीमें पहुंची। कई घंटे तक उसकी तलाश की, लेकिन टीम को कामयाबी नहीं मिली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी का रहने वाला सचिन (36) पेशे से डेंटल सर्जन हैं। वह बल्लभगढ़ में मोहना रोड़ स्थित यादव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। यादव कालोनी में ही उसने एक डेंटल क्लिनिक खोला हुआ है।
मामले की सूचना मिलते ही खेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सचिन की तलाश करने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम बोट लेकर पानी में कई घंटे उसकी तलाश करती रही, लेकिन सचिन का कुछ पता नहीं चल सका। क्योंकि अंधेरा होने के कारण नहर में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

No comments :