//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,3 मई।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारियों की पहली मई से शुरू हुई हड़ताल 5 मई तक जारी रहेगी। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने भी हड़ताल को 5 मई तक बढ़ा दिया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने दो टूक कहा कि जब तक ठेका समाप्त कर ठेका कर्मियों को पक्का करने, आबादी के अनुसार नए पद सृजित कर स्थाई भर्ती करने, ठेकेदारों के मातहत लगे ठेका कर्मचारियों को सरकार द्वारा अधिसूचित न्यूनतम वेतन सहित अन्य मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने यह ऐलान रविवार को नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यकताओं की बैठक को संबोधित करते हुए किया। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत ने की और संचालन सचिव अनिल चिंडालिया ने किया। बैठक में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और हड़ताल को सफल बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। शास्त्री ने कहा कि 5 मई को नगर निगमों में हो रहे चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे और उन्हें मांगों पर अपने दल का रुख स्पष्ट करने की मांग की जाएगी।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में आगजनी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। लेकिन सरकार फायर कर्मियों की आठ अप्रैल से चल रही हड़ताल को समाप्त करवाने के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगमों, पालिकाओं व परिषदों में करीब दस हजार सफाई कर्मचारी ठेकेदारों के मातहत काम कर रहे हैं, जिन्हें 6 से 7 सरकार रुपए वेतन दिया जा रहा है। सरकार अपने द्वारा निर्धारित 15220 रूपए इन ठेका कर्मचारियों को नहीं दिलवाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि 15 से 20 साल से कर्मचारी कच्ची नौकरी करने पर मजबूर हैं। जिनको पक्का नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 16 अप्रैल के फैसले के बाद ठेका कर्मचारियों को पक्का करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है और न पहले थी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत साफ हो तो एचकेआरएन व इससे अलग काम कर रहे सभी ठेका कर्मचारियों को पक्का किया जा सकता है।
बैठक में नगर निगम को विभिन्न विभागों के नेता अनूप चिंडालिया,बलबीर सिंह बालगुहेर, महेंद्र कुड़ियां, गुरचरण गाडियां,श्री नंद ढकोलिया, राहुल, विशाल पारछा,कमला, रामरतन,अजय शास्त्री, सुदेश,हेमबती नंदन, दर्शन सोया, नरेश भगवाना, राजबीर चिंडालिया व ललिता आदि मौजूद थे। कार्यकताओं ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया

No comments :