HEADLINES


More

दम घुटने से फरीदाबाद में 2 सफाई कर्मियों की मौत

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 3 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-84 में सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खेड़ी कला गांव निवासी राजेंद्र और सुनील के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पुरी प्राणायाम सोसाइटी के सामने उस समय हुआ जब शनिवार शाम करीब 6 बजे दोनों सफाई कर्मी मैनहोल में उतरकर सीवर की सफाई कर रहे थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर भी किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

दोनों के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने दोनों की तलाश शुरू की। रविवार सुबह जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो मैनहोल के पास उनकी साइकिल और बाइक खड़ी मिलीं। यह देखकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जब परिजनों ने मैनहोल के अंदर झांककर देखा तो दोनों कर्मी अंदर बेसुध पड़े दिखाई दिए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

बीपीटीपी थाना इंचार्ज अरविंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीवर से बाहर निकलवाया, लेकिन जांच में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सीवर के अंदर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


No comments :

Leave a Reply