//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच अंबाला से भाजपा की मेयर उम्मीदवार अक्षिता सैनी के पति कुलदीप सैनी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुलदीप ने एक वीडियो जारी कर कहा, "अक्षिता ने नामांकन पत्र में अपने पिता का नाम तो भरा है, लेकिन पति के कॉलम में मेरा नाम गायब है। अगर मैं उनका पति नहीं हूं, तो यह बताइए कि हमारी बच्ची कहां से आई? हमारा कोई तलाक नहीं हुआ है। अगर तलाक हो गया है, तो मुझे बताइए।"
उन्होंने आगे कहा कि पारिवारिक मनमुटाव को राजनीति में नहीं घ
सीटना चाहिए। पारिवारिक मुद्दे अलग होते हैं और चुनाव अलग। आज परिवार के बीच थोड़ा मतभेद है, तो वह समय के साथ ठीक हो जाएगा, लेकिन इस तरह से किसी की छवि खराब करना शोभा नहीं देता।
कुलदीप सैनी के आरोपों पर अक्षिता सैनी के पिता स्वर्ण सैनी ने कहा कि अक्षिता और कुलदीप के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। वह कांग्रेस के कहने पर अक्षिता को बदनाम कर रहे हैं।

No comments :