बल्लभगढ़ में रविवार को एक युवक ने अपने ही 5 साल के मासूम बेटे को खिलाने-पिलाने के बहाने अपने साथ घर ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने बच्चे के शव को अपनी छाती से रस्सियों के सहारे बांध लिया और खुद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव दयालपुर निवासी रूपचंद ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भारत अविवाहित है, जबकि छोटा बेटा सागर शादीशुदा था। सागर की पत्नी सपना और उनका 5 वर्षीय बेटा रक्षित था, जो नर्सरी कक्षा में पढ़ाई करता था। रूपचंद ने बताया कि सागर का स्वभाव काफी झगड़ालू था।
वह अक्सर परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से करीब एक साल पहले वह अपनी पत्नी मंजू, बेटे भारत, बहू सपना और पोते रक्षित के साथ गांव मच्छगर में किराए के मकान में रहने लगे थे, जबकि सागर दयालपुर स्थित अपने घर में अकेला रहता था।

No comments :