//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 11 मई । सरकार ने सफाई कर्मचारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया नाराज नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने 14 मई वीरवार तक तीन दिन आगे बढाई हड़ताल।
16 फरवरी की आगजनी में घायल होने के बाद मृतक भविचंद रणबीर वह कालका जी स्टील कंपनी के मजदूर प्रदीप कुमार बृजपाल के आश्रितों ने हड़ताली कर्मचारियों के बीच मीडिया को सुनाया अपना दुख मृतकों के आश्रितों ने बताया कि सरकार एवं प्रशासन द्वारा उनसे कई वादे किए गए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया आज वह अपने परिवारों को चलाने व बच्चों को पढ़ने सहित अन्य गृहस्ती की जिम्मेदारियां को पूरा करने के लिए असहाय हो गई है। आज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में पालिका एवं फायर कर्मचारी की चल रही हड़ताल को उस वक्त अत्यधिक बल मिला जब अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा व राष्ट्रीय महासचिव ए. श्री कुमार ने पालिका एवं फायर की हड़ताल का समर्थन करते हुए आगामी 14 मई को पूरे देश की सभी जिला मुख्यालयों पर भोजन अवकाश के समय विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की। गौरतलव है, की नगर निगम मुख्यालय हड़ताल स्थल पर सुबह से ही दलित सामाजिक संगठनो धार्मिक एवं अलग-अलग विभागों के कर्मचारी संगठनो ने भी हड़ताल कर रहे फायर व पालिका कर्मचारियों का समर्थन करते हुए मीठे पानी की स्टाल एवं भंडारे भी लगाए। डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर शेर सिंह सचिव रामधर कोषाध्यक्ष अशोक नरवाल खजान सिंह आदर्श कॉलोनी वाल्मीकि अखाड़ा संस्थापक राजकुमार वाल्मीकि सुनील कंडेरा रणधीर चंडालिया इंद्रपाल वाल्मीकि समाज सुधार ट्रस्ट के प्रधान किशोरी लाल राकेश धिक्याब अमित कल्याण हरीश कुमार के अलावा झाड़ू छोड़ो कलम उठाओ मिशन के संस्थापक करण वाल्मीकि रोहतकिया व उनकी समस्त टीम तथा हरियाणा वाल्मीकि महासभा रजिस्ट्रेशन नंबर 25 के जिला प्रधान बाबूलाल नंबरदार सहित दर्जनो संगठनों ने समर्थन किया।
आज के 11 दिन की हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप बहोत ने की तथा मंच का संचालन जिला सचिव अनिल चंडाल ने किया। धरना स्थल पर एस डी एम को बृजपाल व प्रदीप कुमार के आश्रितों को न्याय दिलाने के लिए उपायुक्त के नाम ज्ञापन भी सोपा गया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका परिषद निगमों के कर्मचारियों की सरकार के प्रति बढ़ रही नाराजगी को लेकर आगामी 14 मई वीरवार तक तीन दिन आगे हड़ताल को बढ़ाने का फैसला लिया है अब कर्मचारी केवल हड़ताल पर बैठकर सभाएं आयोजित नहीं करेंगे बल्कि आम जनता के नाम आंदोलन का समर्थन करने की अपील लेकर जनता में जाएंगे तथा जनता के माध्यम से सरकार से सवाल करेंगे सभी विभागों के काम का ठेका खत्म तो सफाई कर्मचारियों का ठेका क्यों सभी विभागों में ग्रुप डी एवं सी के कर्मचारियों की कुछ भर्तीया की गई तो फिर सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती क्यों नहीं की सफाई कर्मचारी 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के वादे को सरकार ने पूरा क्यों नहीं किया और गुरुग्राम के कर्मचारियों द्वारा ठेका का विरोध करने पर 3480 कर्मचारियों की छटनी आंदोलनकारी 26 नेताओं की नौकरी टर्मिनेट एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे चार सीट एवं हजारों कर्मचारियों का वेतन क्यों काटा सरकार से जनता के बीच कर्मचारी जवाब मांगेंगे।
शास्त्री ने कहा कि आज के दिन सरकार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कुचलना के लिए पुलिस का सहारा ले रही है बल्कि जनता में गंदगी से आने वाली बदबू के नाम पर जनता को भड़का रही है शास्त्री ने कहा की बदबू केवल कूड़े से नहीं आ रही बल्कि सरकार की नीतियों ने जीवित सफाई कर्मचारियों को मार दिया है यह बदबू सफाई कर्मचारियों की चलती फिरती लाशों से भी आ रही है सरकार कूड़े की बदबू के साथ सफाई कर्मचारी के जीवन से भी ठेकेदारी की गुलामी कच्ची नौकरी कम वेतन निरक्षरता के बदनुमा दाग को मिटाकर सफाई कर्मचारियों से आ रही बदबू को भी समाप्त करें। शास्त्री ने कहा कि मांगों का निवारण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
आज की हड़ताल में अन्य के अलावा, राजपाल राज्य नेता अनूप चिंडालिया राज्य सचिव वेदप्रकाश शर्मा राज्य सह सचिव परसराम आधान राज्य ऑडिटर कमला राज्य उपाध्यक्ष जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया, सुदेश जैनवाल उप प्रधान जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला , राकेश चिंडालिया सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनन्द ढ़कोलिया, सचिव महेंद्र कुड़िया,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छाबड़ा,सीवरमैन यूनियन से मनोज सौदे, विशाल मास्टर अनिल, , ओमपाल खांडिया, सौराज सीवरमैन, ठेकेदारी कर्मचारी सफाई कर्मचारी यूनियन से जोन प्रधान नरेश भगवाना, राजबीर चिंडालिया, दर्शन सोया, सुरेन्द्र चौटाला, हरिसिंह खंडिया, धर्म सिंह मूला सुरेश मनोज बालगुहेर कृष्ण चिंडालिया सैनिटेशन स्टाफ से प्रधान राहुल चिंडालिया, सचिव विशाल पारछा वरिष्ठ उपप्रधान मदन लाल, हरियाणा टूरिज्म से प्रधान कल्लू राम श्यामवीर सुनील खंडेलवाल शिवराज दीपक चिंडालिया, प्रदीप भंडारी , राजकुमार डब गुहार महिला नेता सुरेश देवी ललिता देवी कमलेश राजवती शकुंतला सत्तों बीना आदि उपस्थित रहे


No comments :