//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- चीन में बैठे ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपित को साइबर थाना NIT की टीम ने 10 मई को दोसा राजस्थान से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विशाल कुमार बैरवा(27) वासी दोसा के रुप में हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-21D वासी एक महिला ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने कहा कि शिकायतकर्ता के फोन नंबर से फ्राड हुआ है, 25 मार्च को फिर एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को पंचकुला पुलिस का इंस्पेक्टर बताते हुए शिकायतकर्ता के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होना बताया और कहा कि आतंकवादी ग्रुप द्वारा 7 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में उसका फोन प्रयोग किया गया है। प्रोपर्टी वेरीफाई करनी होगी और तब तक शिकायतकर्ता को विडियो कॉल पर ही रहना होगा और फिर प्रोपर्टी वेरीफाई कराने के नाम पर अलग-अलग ट्रॉजेक्सन के जरिये 24,02,000 रुपये ठग लिये। शिकायत पर थाना साइबर NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपित से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह टेलीग्राम के माध्यम चाइना में बैठे ठगो के संपर्क में था। जहां पर वह ठगो को खाता उपलब्ध करवाता था और फिर ठगी के पैसो को USDT में बदलकर ठगो के पास भेजता था। उसने अमित का खाता टेलीग्राम के माध्यम से विदेश में बैठे ठगों को भेजा था जिस खाता में ठगी के 125000 रुपए आए थे। मामले में खाताधारक अमित सहित 4 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments :