HEADLINES


More

3 वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, 6 सदस्य गिरफ्तार, 9 चोरी की बाइक बरामद

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये बड़ी कार्रवाई करते हुए  3 अलग-अलग वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुये 9 चोरी की बाइक बरामद की हैं।


क्राइम ब्रांच AVTS-2 भूपानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए “हाकम गैंग” के 3  सदस्य हाकम, शोयब तथा सोहिल निवासी गांव लहरवाड़ी, जिला नूंह को गिरफ्तार किया। जिनसे 5 स्प्लेंडर बाइक एवं 1 टीवीएस स्पोर्ट बाइक बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपि फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

दूसरी वाहन चोर गैंग  के सदस्य डेविड उर्फ शिवा वासी मदनगीर नई दिल्ली को 12 मई को गिरफ्तार किया। जिससे पुलिस रिमांड के दौरान 1 स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई।

वहीं तीसरी गैंग सदस्य नरेश वासी गांव अमीपुर तथा गौरव वासी गांव बुढैना सेक्टर-86 फरीदाबाद को 11 मई 2026 को गांव नचौली रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। जिनसे चोरी की 2 स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। तीनों गैंग के सदस्य फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली क्षेत्र में सक्रिय होकर हाथ से बनाई गई मास्टर चाबी की सहायता से बाइक के लॉक तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

क्राइम ब्रांच AVTS-2 भूपानी की टीम ने कार्रवाई कर 9 चोरीशुदा बाइक बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए मेवात सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार रेड एवं दबिश दी जा रही है।


No comments :

Leave a Reply