फरीदाबाद
: फरीदाबाद में बुधवार की तेज शाम आई तेज आंधी और बारिश भी चलते फरीदाबाद में सेक्टर 15 स्थित आजाद कॉलोनी में एक निर्माण दिन चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल की दीवार गिरने से मां और उनके तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला के पड़ोसियों ने इस हादसे की वजह पड़ोस के मकान मालिक द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ा कर मकान को बनाया जाना।उन्होंने बताया कि पड़ोसी मकान मालिक बिना पिलर के ही किराए के लालच में चार इंच की दीवार दीवार देकर चौथी मंजिल बनवा रहा था। पिलर न होने के चलते दीवार कमजोर थी, जिसके चलते वह आंधी को भी नहीं झेल पाई और गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चे रोहन, अमन,तान्या और उनकी मां पूजा घायल हुए है। सभी को फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।
पूजा के मुताबिक उनका दो मंजिला मकान है और पड़ोसी चौथी मंजिल बिना किसी पिलर के बना रहा था। 4 इंची दीवार होने के चलते दीवार कमजोर थी और आई तेज आंधी को दीवार सह नहीं पाई, जिसके चलते दीवार उनकी दूसरी मंजिल की छत पर जा गिरी। दीवार के गिरने के बाद उनकी छत टूट गई। वह अपने बच्चों के साथ घर में खाना बना कर खाने की तैयारी में थी तभी यह हादसा हो गया और चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं घायलों के पड़ोस में रहने वाले पवन और विकास में भी चौथी मंजिल का निर्माण करा रहे पड़ोसी मकान मालिक राजेश यादव को इसका जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल तीनों खतरे से बाहर है लेकिन पड़ोसी की लापरवाही के चलते किसी की जान भी जा सकती थी।

No comments :