HEADLINES


More

फरीदाबाद में 2 बेटों संग नहर में कूदा सिविल इंजीनियर:

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में सिविल इंजीनियर अपने पांच और आठ वर्षीय 2 बच्चों के साथ आगरा नहर में कूद गया। युवक ने आगरा नहर के ऊपर बने पुल पर बाइक खड़ी की और छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गई और नहर में सर्च अभियान शुरू किया।

पुलिस सूत्रों से अनुसार युवक और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि झगड़े के बाद ही उसने ये कदम उठाया। हांलाकि, परिवार की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को युवक का बड़ा बेटा 5 किलोमीटर दूर नहर किराने सुरक्षित मिल गया है। वहीं, टीम पिता और दूसरे बच्चे की खोज में अभी तक तलाशी अभियान चलाए हुए है।

  • सुसाइड अटेम्प्ट करने वाले युवक की पहचान भगवत दयाल (35) के रूप में हुई है, जो पेशे से सिविल इंजनियर है। वह गुजरात के अहमदाबाद की प्राइवेट कंपनी में काम करता है। परिवार के साथ वह गांव असावटी में रह रहा था। हाल ही में वो छुट्टी पर घर आया था।
  •  रविवार रात 9 बजे के करीब वह संडे बाजार में घुमाने के लिए अपने बेटे सम्राट (8) और युग (5) को लेकर आया था। मगर, वह संडे बाजार ना जाकर बच्चों को डीग फतेहपुर बिल्लोच स्थित आगरा नहर के पुल पर ले आया और आगरा नहर में छलांग लगा दी।
  •  पुल से गुजर रहे एक राहगीर ने भगवत की बाइक देखी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सूचना पाकर पहुंची डायल 112 और SDRF टीम ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया। तभी उसका बेटा सम्राट पुलिस को 5 किलोमीटर दूर नहर के किनारे सुरक्षित मिल गया है।
  • पुलिस कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से उनके पास सूचना पहुंची थी कि एक लावारिस बाइक पुल पर है। ये भी संदेह जताया गया कि आगरा नहर में बाइक सवार कूद गया है। इसके बाद जांच में पता चला कि युवक अपने बच्चों के साथ कूदा है। एक बच्चा सम्राट सुरक्षित मिल गया है, जबकि युवक भगवत और उसके छोटे बेटे युग की तलाश जारी है।

No comments :

Leave a Reply