HEADLINES


More

फरीदाबाद - सड़क हादसे में 4 बच्चों के पिता की मौत

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा नगला एन्क्लेव पार्ट-2 के पास रविवार शाम करीब 6 बजे हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय सरोवर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला था और फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र में मार्गी फर्म के पास किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। सरोवर एक निजी कंपनी में काम करता था। सरोवर के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटी हैं। परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।


मृतक के बेटे विवेक ने बताया कि उनके पिता रविवार दोपहर करीब 2 बजे कंपनी के किसी काम से सामान लेने के लिए मार्केट की तरफ निकले थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया और उनके पिता सड़क पर ही पड़े रहे।

No comments :

Leave a Reply