//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद - फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी, जिस पर फर्जी तरीके से आर्म्स लाइसेंस बनवाने के मामले में क्राइम सेक्टर 65 कि टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान ओमबीर वासी फतेहपुर बिल्लोच फरीदाबाद व हरीश अभोर फजलका, पंजाब के रूप में हुई है
पुलिस प्रवक्ता अनुसार मनीष वासी गांव जाजरू बल्लभगढ़ ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत मे बताया कि ओमबीर उसके चाचा के लड़के न
वीन के साथ फौज में नौकरी करता था। जिसने नवीन को बतलाया कि वह अपने किसी जानकार से पैसे देकर शस्त्र लाइसेंस बनवा देगा। जिस पर शिकायकर्ता के भाई कुलवंत ने ओमबीर के खाता में फोन के माध्यम से 95,000 रुपए डाल दिये, फिर ओमबीर उसके भाई कुलवंत को न्यू गुण हाउस फ़ैज़िस्का पंजाब से राजेश नाम के व्यक्ति से दिलाकर लाया था। इसी प्रकार ओमबीर ने करीब 54 लोगों के शस्त्र बनवाने के नाम पर उनसे पैसे ले रखे हैं। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओमबीर की एक अन्य व्यक्ति के जरिए हरीश से जान पहचान हुई थी। हरीश फ़ज़लका पंजाब में न्यू गन हाउस में काम करता है, हरीश ने जम्मू कश्मीर में किसी व्यक्ति से फर्जी लाइसेंस बनवाया था। गन हाउस का मालिक राजेश है, आरोपी हरीश अपने आप को राजेश बताता था। आरोपी ओमबीर ने हरीश के पास 82,000 रुपए भेजे थे।
दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लिया गया है

No comments :