//# Adsense Code Here #//
दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 घायलों को AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है।
दक्षिणी दिल्ली जिले के DCP अनंत मित्तल ने बताया कि जिस जगह मलबा गिरा, वहां मेडिकल स्टूडेंट्स की कैंटीन थी। आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। पुलिस और बचाव दलों ने अब तक करीब 12 लोगों को बाहर निकाला है।
घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। NDRF, DDMA, फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं।

No comments :