कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक (LNJP) अस्पताल में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोप अस्पताल के कंसल्टेंट डॉक्टर पर लगा है।
लड़की को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ मल्टीपल टाइम रेप किया। ब्लीडिंग होने के बाद लड़की को इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया।
यहां लड़की ने सीनियर डॉक्टरों को रेप के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह बात भी सामने आई है कि घटना के बाद आरोपी डॉक्टर छुट्टी लेकर चला गया। इसके बाद से वह अस्पताल में नहीं आया है।
अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. उपेंद्र ने बताया कि 15 साल की लड़की 29 मई की सुबह अपने पिता के साथ गांव से अस्पताल आई थी। यहां डॉक्टर ने पिता को मेल वार्ड में भर्ती किया। लड़की ने डॉक्टर से पेट दर्द और बाथरूम में जलन की शिकायत की, जिसके बाद ओपीडी नंबर 426 में तैनात डॉक्टर ने उसे फीमेल वार्ड में भर्ती कर दिया। आरोप है कि दोपहर को डॉक्टर उसे अपनी ओपीडी में ले गया।
29 मई की रात करीब 8:30 बजे लड़की को ज्यादा ब्लीडिंग की शिकायत होने पर फीमेल वार्ड से इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। तब लड़की ने खुलासा किया कि OPD में उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल की गायनोलॉजिस्ट के पास ले जाया गया। उन्होंने लड़की से मल्टीपल टाइम सेक्सुअल असॉल्ट की बात लिखी है।
मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को भेजी गई। आरोपी डॉक्टर प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (PMO) पद से रिटायर्ड हैं और फिलहाल अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर सेवाएं दे रहा है।

No comments :