HEADLINES


More

गांजा बेचने के मामले में 2 गिरफ्तार, 692 ग्राम गांजा बरामद, AVTS-2 की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 8 मई को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा AVTS-2 की टीम द्वारा गांजा बेचने के 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जा से 692 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा AVTS-2  की टीम ने 8 मई को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये फहिम वासी आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 को 304 ग्राम गांजा सहित आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 से, वहीं जसवीर वासी राजीव कालोनी सेक्टर-56 को 388 ग्राम गांजा सहित गुडगांव कैनाल सेक्टर-56 एरिया से गिरफ्तार किया है। 
जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं। 

No comments :

Leave a Reply