//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 वाहन चोरों को प्रोडक्सन वारंट पर लेकर उनसे चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मार्च 2025 को थाना आदर्श नगर फरीदाबाद में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने मोहनश्याम(24) वासी जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को प्रोडक्सऩ वारंट पर लेकर छाता मथुरा, उत्तर प्रदेश से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
वहीं अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने थाना कोतवाली में दर्ज एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में अमजद खान(34) वासी धौज फरीदाबाद को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर सेक्टर-77 फरीदाबाद से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

No comments :