HEADLINES


More

फरीदाबाद के सेक्टर-11 में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,

Posted by : pramod goyal on : Friday, 29 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद नगर निगम ने सेक्टर-11 में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार जिन संपत्तियों पर कार्रवाई की गई, उन्हें पहले नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में अवैध कब्जे नहीं हटाए गए।

नगर निगम के एसडीओ (एन्फोर्समेंट) हितेश दहिया ने बताया कि सेक्टर-11 में ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जांच के बाद संबंधित लोगों को नोटिस देकर स्वयं निर्माण हटाने का मौका दिया गया, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध निर्माणों के कारण हरित क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हो रहा था। इसी के चलते निगम ने तोड़फोड़ अभियान चलाया। निगम का कहना है कि शहर में जहां भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण की शिकायतें मिलेंगी, वहां नियमानुसार नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान एक वाटिका संचालक और एसडीओ एन्फोर्समेंट हितेश दहिया के बीच कहासुनी भी हुई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित रखा और कार्रवाई में बाधा डालने वालों को हटाकर अभियान जारी रखा।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


No comments :

Leave a Reply