HEADLINES


More

ERV टीम कर्मचारी को जान से मारने का प्रयास, दो मुख्य आरोपितों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 15 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – पुलिस प्रवक्ता अनुसार 12 अप्रैल को थाना धौज की ERV टीम को गांव आलमपुर में BSA कॉलेज के पीछे झगड़े की  कॉल प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे। जब पुलिस टीम, दोनों पक्षों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी, तो इसी दौरान एक पक्ष के सद्दाम व आलम ने एक पुलिसकर्मी राजेंद्र को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। घटनाक्रम के संबंध में सिपाही सोनू की शिकायत पर थाना धौज में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।


उन्होंने आगे बताया कि AVTS सिकरौना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल को आलम निवासी गांव आलमपुर व सद्दाम निवासी गांव सिरोही को गिरफ्तार कर लिया है।

जिनसे पूछताछ में सामने आया कि 12 अप्रैल को उनका अपने गांव के ही साहिल और उसके पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते साहिल ने कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया था। पुलिस टीम द्वारा उनको थाना में चलने के लिये कहने पर वे तैश में आ गए और गाड़ी में बैठकर पुलिसकर्मी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। स्विफ्ट गाड़ी आलम की है और वारदात के समय वही गाड़ी चला रहा था।

आरोपित घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे और नूंह में अपने रिश्तेदारी में चले गए थे। टीम ने उनको 14 अप्रैल को पाली चौक से गिरफ्तार किया है।

आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आलम के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित 4 मामले नोएडा व नूंह में दर्ज है, वह करीब डेढ़ साल पहले ही जेल से आया था। वहीं सद्दाम पर भिवाड़ी व नूंह में 2 मामले दर्ज हैं। जिनको अदालत में पेश कर 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply