HEADLINES


More

रियल एस्टेट कंपनियों पर CBI की रेड:घरों की बिक्री से जुड़े दस्तावेज खंगाले

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 15 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में मशहूर रियल एस्टेट कंपनियों के दफ्तर पर मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जांच की। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से आई CBI की 4 सदस्यीय टीम सुबह करीब 7 बजे दफ्तर पहुंची और करीब 10 घंटे तक वहां मौजूद बैंक से जुड़े दस्तावेजों की जांच करती रही।

इस दौरान अधिकारियों ने कुछ लोगों के बैंक खातों से जुड़े नाम और विवरण भी नोट किए और कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गए। जांच के दौरान CBI अधिकारियों ने बिल्डर द्वारा खरीदारों को बेचे गए घरों से जुड़े दस्तावेजों और कागजातों की भी पड़ताल की।

अधिकारियों ने इन कागजों के माध्यम से यह समझने की कोशिश की कि घरों की बिक्री और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन में किसी प्रकार की अनियमितता तो नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया और मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध कराए। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच जांच की प्रक्रिया समाप्त हुई, जिसके बाद CBI की टीम जरूरी दस्तावेज लेकर दिल्ली लौट गई।


No comments :

Leave a Reply