HEADLINES


More

डकैती मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, त्रिकूटा मेटल्स प्लांट के गार्ड को बंधक बना कर की गई थी लूट

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 15 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 23/24 नवम्बर की रात को सेक्टर 24 स्थित एक कम्पनी से कॉपर व गाडी की लूट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने छठे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान शिवम वासी हिरोली जिला मैनपुरी उ.प्र. के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 23/24 नवम्बर की रात को 5/6 व्यक्तियों ने सेक्टर-24 स्थित त्रिकूटा मेटल्स प्लांट में चोकीदार को बंधंक बनाकर करीब 2000 किला तांबा, एक पिक अप गाडी व दो LED टीवी लूट कर ले गये।  घटनाक्रम के संबंध में जतिन चोपडा की शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि वह पहले गिरफ्तार हो चुके कन्हैया का चचेरा भाई है। कन्हैया ने उसे वारदात में शामिल किया था। सभी ने मिलकर 23/24 नवम्बर की रात को इस घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही वह उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ट्रैक्टर पर कंडक्टर का काम करने लगा था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 5 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर, 2110 किलो ग्राम तांबा, दो LED टीवी व एक पिक अप गाडी बरामद किया जा चुका है।


No comments :

Leave a Reply