HEADLINES


More

फरीदाबाद में शराब पीने से मना करने पर अहाता मैनेजर की पीट-पीट कर हत्या

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 15 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-3 में देर रात एक अहाता मैनेजर की पीट-पीट कर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। वारदात के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मैनेजर आदेश को फरीदाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों का अभी पता


नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 


मृतक के भाई का कहना है कि देर रात जब वह अपने भाई को घर लाने के लिए गया था, तो आते पर समय कुछ लोग आए और उनके पैसे छीन कर ले गए और साथ ही मारपीट भी की, जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस  परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात भी कह रही है। 

बताया जा रहा है कि विवाद पूरा शराब पीने को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें पास ही के सामुदायिक भवन में आई एक बारात के कुछ लोगों के द्वारा अहाते में शराब पीने की बात कही लेकिन 12:00 बजे के बाद अहाता नहीं खोलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने अहाता संचालक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

No comments :

Leave a Reply